Tanda:संत वेदांता हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, ब्लड चढ़ते ही 8 माह के मासूम की मौत से हंगामा
संत वेदांता हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप, ब्लड चढ़ते ही 8 माह के मासूम की मौत उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में टांडा कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने संचालित संत वेदांता हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है।अस्पताल में 8 महीने के मासूम की मौत से डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है, मासूम की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा और परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम लंबाखेड़ा निवासी इकबाल के 8 माह
मासूम बेटे अबूजर को तेज टाइफाइड बुखार था इसलिए परिजनों ने उसे बीते रविवार को इलाज के लिए संत वेदांता हॉस्पिटल टांडा में एडमिट कराया था। सोमवार को अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्चे के शरीर में खून की भारी कमी है और उसे तुरंत ब्लड चढ़ाना पड़ेगा। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह जैसे ही बच्चे को ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया, उसकी हालत और ज्यादा खराब होने लगी। देखते ही देखते सुबह करीब 7:00 बजे मासूम अबूजर ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पीड़ित परिवार अब इस मामले में इंसाफ की मांग कर रहा है। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली टांडा प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभाला और पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड