शुरू न्यूज़
बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हे में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची टीम का विरोध करते हुए अतिक्रमणकारियों ने हिंसक हमला कर दिया। दोपहर 03 बजे जब तहसील विभाग की टीम खेल मैदान और उपवन की भूमि से कब्जा हटाने पहुंची, तो लाठी-डंडों से लैस अतिक्रमणकारियों ने समूह बनाकर सरपंच, पंच और वहां मौजूद ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा। स्थिति इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद तहसील विभाग के पटवारी भी अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। इस हिंसक झड़प में तीन ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं।
ग्रामीणों ने सीधे तौर पर लांजी के वर्तमान विधायक प्रतिनिधि राम कुमार राणा पर इस विवाद को भड़काने का आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम 06 बजे किरनापुर पुलिस थाने पहुंचकर इस घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में 05 नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड