शुरू न्यूज़
फिल्म ‘लापता लेडीज’ के किरदार छोटू, सतेंद्र सोनी ने दूसरा वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों को जानकारी दी है कि वह अब सुरक्षित हैं। सतेंद्र सोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में बताया कि वे मुंबई पहुंच गए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उन्होंने इस मुश्किल वक्त में तुरंत सहायता और समर्थन के लिए मैहर पुलिस टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से, सतेंद्र सोनी ने मैहर के एसपी अवधेश प्रताप सिंह और कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी का संकट के समय तत्काल मदद का हाथ बढ़ाने के लिए दिल से धन्यवाद किया। इसके अलावा, उन्होंने उन सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में उनका साथ दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड