शुरू न्यूज़
नर्मदापुरम शहर के एकता चौक स्थित सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के पास कथित तौर पर खुलेआम देसी कच्ची शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब की बिक्री और सेवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल के आसपास इस तरह की गतिविधियों से बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वीओ-1:
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से देसी कच्ची शराब की बिक्री और सेवन करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह स्थान सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के बेहद करीब है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है। ऐसे में खुलेआम शराब का कारोबार बच्चों के भविष्य और क्षेत्र के माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि दरबार ठाकुर नामक युवक कई महीनो से देसी कच्ची शराब का कारोबार कर रहा है
“स्कूल के पास इस तरह खुलेआम शराब बिकना बेहद चिंताजनक है। बच्चों पर इसका गलत असर पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
वीओ-2:
रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड