सांप ने डसा तो भाई ने 1 घंटे में मारे 150 से ज्यादा थप्पड़, जागता रखकर बचाई जान।
उत्तर प्रदेश के हरदोई में छोटे भाई को सांप के डसने के बाद बड़े भाई ने उसकी जान बचाने के लिए करीब एक घंटे तक उसे जगाए रखा। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय अरुण को खेत में पानी देते समय घास की बोरी उठाने के दौरान जहरीले सांप ने डस लिया था।
हालत बिगड़ने पर बड़ा भाई आकाश उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और परिजनों को मरीज को सोने न देने की हिदायत दी।
जहर के असर से अरुण को लगातार नींद आने लगी और वह बेहोशी की हालत में जाने लगा। ऐसे में आकाश करीब एक घंटे तक उसे थप्पड़ मारकर जगाता रहा। इस दौरान उसने 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे। अस्पताल का स्टाफ भी मरीज को होश में रखने की कोशिश करता रहा।
डॉक्टरों की टीम ने अरुण को एंटी-वेनम इंजेक्शन सहित जरूरी उपचार दिया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
घटना के बाद भाई की सूझबूझ और अस्पताल में समय पर मिले इलाज की चर्चा हो रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड