शुरू न्यूज़
गोरखपुर के सहजनवा थाने में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाने वाले कारगिल युद्ध के सेवानिवृत्त वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान युद्ध में हिस्सा ले चुके कैप्टन ओमप्रकाश मिश्रा, सूबेदार जयप्रकाश सिंह और सूबेदार एस.के. शर्मा सहजनवा थाने पहुंचे। वहां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलराम पांडेय तथा समस्त पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वीर सैनिकों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध की यादें साझा करते हुए बताया कि दुर्गम पहाड़ों, विषम मौसम और दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बीच भारतीय सेना ने अदम्य साहस, अनुशासन और देशभक्ति के बल पर विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि कारगिल के वीरों का साहस देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और ऐसे रणबांकुरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने वीर सैनिकों का अभिनंदन कर उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर पूरा थाना परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड