अनादिपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक दीवार से टकराई, दो युवक घायल; एक मायागंज रेफर
कहलगांव। अनादिपुर स्थित जख बाबा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार समेत दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आलोक कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की पहचान नंदगोला गांव निवासी सूरज कुमार (22) और उदय कुमार (20) के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में सूरज कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं उदय कुमार का अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के कारण कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों के अनुसार बाइक की गति अधिक होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे दीवार से जा टकराई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड