₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

बांका: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच जारी

Umakant poddar 9709500512

बांका जिले के चांदन प्रखंड स्थित इंटर स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्लस-टू में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दसवीं कक्षा की छात्रा मानको हेंब्रम ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

विद्यालय की वार्डेन अन्ना लकड़ा ने बताया कि सुबह प्रार्थना के बाद मानको हेंब्रम बाल्टी, कुर्सी और किताब लेकर दूसरे कमरे में चली गई थी, कहकर कि वह पढ़ाई करेगी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां छात्रा दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन से लटकी मिली। तत्काल इसकी सूचना चांदन थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, एफएसएल टीम तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार को छात्रा ने अपने भाई को फोन कर कहा था कि यदि माता-पिता उससे मिलने नहीं आए तो सोमवार को उसका जिंदा चेहरा नहीं देख पाएंगे। इस सूचना के आधार पर पुलिस मोबाइल कॉल, सीसीटीवी फुटेज, वार्डेन, सुरक्षा गार्ड और छात्राओं से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, छात्रा अत्यंत गरीब परिवार से थी और पढ़ाई में काफी मेधावी मानी जाती थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में होने वाली प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु उसके परिवार ने कर्ज लिया था। हालांकि, इन बातों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इन्हें भी जांच के दायरे में रखकर तथ्यों का सत्यापन कर रही है।

थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीपीएम/बीपीआरओ अवनीश कुमार ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। विभागीय स्तर पर भी मामले की जानकारी ली जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी