रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

निर्माणाधीन रेल पुल की ऊँचाई न घटाने की सांसद से गुहार

Vinay kumar giri

गोरखपुर के सहजनवाँ में दोहरीघाट नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत बनगाँवा में निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग पुल की ऊँचाई और चौड़ाई को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों गाँवों के लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने गोरखपुर सदर के सांसद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि जिगिना-फरसाडाड़ मार्ग पर बन रहे इस पुल की ऊँचाई व चौड़ाई को पहले की तरह ही यथावत रखा जाए, ताकि भारी वाहनों की आवा-जाही में कोई बाधा न आए।

पत्र में बताया गया है कि यह मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन है, जो NH-28 से कटकर जिगिना होते हुए आमी नदी को पार करता है और मदनपुरा से होते हुए खजनी-हरपुर मुख्य मार्ग को जोड़ता है। इस मार्ग से जिले के सैकड़ों गाँव सीधे जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते पर रोजाना गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री लेकर सैकड़ों ट्रकों का आना-जाना होता है। इसके अलावा शादी-विवाह, तेरहवीं और स्कूलों की बसों के संचालन के साथ-साथ फरसाडाड़ में स्थित न्याय पंचायत के सरकारी गोदाम तक खाद्यान्न पहुँचाने वाले ट्रक भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में यदि पुल की ऊँचाई कम की गई, तो भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी और रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित होंगी।

ग्रामीणों ने सांसद से अपील की है कि वे इस संवेदनशील मामले को रेलवे के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाकर समस्या का त्वरित समाधान कराएं। इस अवसर पर राहुल पांडेय, लल्ला उपाध्याय, विशाल शर्मा, विनय शर्मा, दिनेश उपाध्याय, भोलू तिवारी, अभिषेक उपाध्याय, बिट्टू यादव, प्रभात यादव, बनगाँव के पूर्व प्रधान सुरेश यादव, भोलू मिश्रा और अभिषेक पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी