शुरू न्यूज़
एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन
एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन
सहजनवा, गोरखपुर।
सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को करीब एक सप्ताह बाद हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे धान की फसल को नया जीवन मिल गया। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान सिंचाई को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी से धान की फसल प्रभावित होने लगी थी। सोमवार की तेज बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी और खेतों में पर्याप्त जलभराव हो गया।
सहजनवा ब्लॉक के महुआपार गांव के किसान बबलू शुक्ला, राजू शुक्ला, अरुणेश शुक्ला, आनंद और हरिराम ने बताया कि यह बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। उनका कहना है कि खेतों में पानी की सख्त जरूरत थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे फसल की बढ़वार बेहतर होगी और फिलहाल सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।
किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी। बारिश से पूरे क्षेत्र में किसानों के बीच उत्साह का माहौल है और वे बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए हुए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड