चौथी क्लास में पढ़ने वाले 9 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्याः मौसा की दुकान पर जाते समय रास्ते में 8-9 लड़कों ने लाठी-डंडों से पीटा
गोरखपुर में 9 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद माधोपुर गांव में तनाव का माहौल है।परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं।वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पूरा मामला पिपराइच थाना क्षेत्र की है।शनिवार की रात करीब 9 बजे राजू सिंह का 15 वर्षीय पुत्र शिवकुमार और उनके साढू अरविंद सिंह का 9 साल का बेटा सरस सिंह पिपराइच के बेला चौराहे की ओर जा रहे थे।सरस सिंह अपनी मां की मौत के बाद माधोपुर स्थित अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता था।आरोप है कि इसी दौरान माधोपुर के केवटान टोला निवासी कुछ लोगों ने दोनों किशोरों को घेर लिया।इसके बाद लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से दोनों पर हमला कर दिया गया। हमले में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मारपीट की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दिया।पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की इस घटना में घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।सीओ चौरी चौरा ने बताया कि मारपीट में घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट- सिद्धार्थ सिंह मृतक बच्चे के रिश्तेदार
बाइट: क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा गोरखपुर
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड