उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक ही युवक से तीन बहनों की शादी का मामला सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो वायरल होने के बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो जांच शुरू की गई। इसी बीच यह दावा सामने आया है कि तीनों बहनों में से सबसे छोटी बहन की उम्र दस्तावेजों में महज 15 वर्ष दर्ज है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने इस पर संज्ञान लिया है। समिति ने हसनपुर पुलिस और जिला बाल संरक्षण अधिकारी को नोटिस जारी करके तीन दिन के भीतर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, दूसरी ओर तीनों युवतियां खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही हैं।
पुलिस अब युवतियों की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड