तीन क्रेन मशीन पहुंची जिनके द्वारा राहत बचाव कार्य जारी किया गया है एनडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन
चीलघाट पुल पर 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, राहत-बचाव कार्य जारी, क्रेन मशीन से राहत बचाव
दमोह । कुम्हारी -थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर दमोह हाईवे मार्ग स्थित चीलघाट पुल पर शनिवार सुबह एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके पूर्व घटना हुई पुल से कार नदी मे जा गिरी थी पुल से नदी मे, मशीनो की मदद से राहत बचाव हुआ! जबलपुर से क्रेन मशीन बुलाई गईं! बताया जा रहा है कि ट्रक कटनी से दमोह की ओर जा रहा था और उसमें सीमेंट लदा हुआ था। हादसे के समय चालक और क्लीनर के ट्रक में मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे एवं पुलिस बल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। ट्रक नदी में पलटा होने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि क्रेन की मदद से ही ट्रक को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश और सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।फिलहाल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही हो सकेगी।मौके पर तीन क्रेन मशीन पहुंची जिनके द्वारा राहत बचाव कार्य जारी किया गया है एनडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन की टीम लगातार रेस्कू हुआ! शाम होते तक लगातार रेस्क्यू मशीनों के द्वारा जारी रहा!
दमोह कटनी हाईवे मार्ग का रास्ता अवरोध किया गया जम के हालात निर्मित हो गए आने जाने वाले यात्रियों को भी घंटा इंतजार करना पड़ा
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड