पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, बांसगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा, निवासी जयन्तीपुर, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके चचेरे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीमों ने 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों के CDR का विश्लेषण किया। पुलिस का दावा है कि सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी संतोष मिश्रा का नाम सामने आया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते 17 सितंबर को आरोपी ने मृतक के सिर पर लोहे की बांका (दाव) से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की बांका, घटना के समय पहनी गई रक्तरंजित बनियान और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
मामले में थाना बांसगांव में मु0अ0सं0 375/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड