शुरू न्यूज़
मनगवां विधानसभा से युवा कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष, आरटीआई कार्यकर्ता और समाजसेवी प्रकाश तिवारी ने अपने विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत को पूरी तरह निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए संबंधित महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने थाना प्रभारी को एक विस्तृत आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रकाश तिवारी का आरोप है कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने तथा जनहित के मुद्दे उठाने से रोकने के उद्देश्य से यह झूठा आरोप लगाया गया है।
मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए प्रकाश तिवारी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में जनहित में अवैध शराब की एक खेप पकड़वाकर पुलिस को सौंपी थी। मौके पर शराब ले जा रहे व्यक्ति ने कैमरे के सामने ग्राम राजापुर निवासी श्रीमती गीता मांझी का नाम लिया था, जिसके बाद उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। उनका दावा है कि वीडियो में किसी का पता या व्यक्तिगत जानकारी उजागर नहीं की गई थी। इसके बावजूद, 23 जुलाई 2026 को उक्त महिला द्वारा थाने में दिए आवेदन में उन्हें “ब्लैकमेलर” और “आरोपी” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे उनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है।
प्रकाश तिवारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शिकायत की मंशा की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में शिकायत झूठी और मानहानिकारक पाई जाती है, तो संबंधित महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड