अध्यापक ने जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ से पांच बिन्दुओं पर जानकारी मांगे।
सेवा में,
जनसूचना अधिकारी,
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय,
उत्तर प्रदेश, लखनऊ,
महोदय,
निम्न जानकारी देने की कृपा करें:-
1- क्या खण्ड शिक्षा अधिकारी को अधिकार दिया गया है कि सुविधा शुल्क वसूलने के लिए किसी भी अध्यापक का चिकित्सकीय अवकाश सोलह बार अस्वीकृत करके पूर्ण वेतन रोक दें। यदि नहीं तो क्यों श्री लाल जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सोहाॅव, बलिया ने प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर, सोहाॅव बलिया से सुविधा शुल्क न मिलने पर प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर के अध्यापक सन्तोष कुमार का चिकित्सकीय अवकाश सोलह बार अस्वीकृत करके सत्रहवें बार स्वीकृत किए है और माह अगस्त सन् दो हजार छब्बीस का पूर्ण वेतन रोक दिए है?
2- यदि किसी कारणवश सोलह बार चिकित्सकीय अवकाश अस्वीकृत किए है तो सत्रहवें बार क्यों स्वीकृत किए है?
3- यदि भोजन के अभाव में या दवा के अभाव में प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर के अध्यापक सन्तोष कुमार का या सन्तोष कुमार के परिवार के किसी भी सदस्य की मौत हो जाती है तो कौन-कौन अधिकारी गण जिम्मेदार होंगे?
4- श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी सोहाॅव बलिया जब प्रार्थी का चिकित्सकीय एवं आकस्मिक अवकाश दिनांक चार जुलाई सन् दो हजार छब्बीस तक स्वीकृत किए है तो किस अधिकारी के किस तिथि के किस आदेश का पालन करते हुए प्रार्थी का चिकित्सकीय अवकाश सोलह बार अस्वीकृत करके सत्रहवें बार अस्वीकृत किए है?
5- जब कोई भी अध्यापक किसी भी तरह का अवकाश मानव सम्पदा पोर्टल पर लेकर उस अवकाश का Liv.Ref.No. प्रधानाध्यापक के पास प्रस्तुत कर देता है तो दिनांक 21 से 23 तक वेतन मांग प्रस्तुत करते समय उस अध्यापक को प्रधानाध्यापक अनुपस्थित दिखाकर उस अध्यापक का पूर्ण वेतन रूकवा सकता है? और वेतन विल पास हस्ताक्षर करने वाले सम्बन्धित अधिकारी गण विना सोचे समझे वेतन रोक सकते हैं? यदि नहीं तो प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर सोहाॅव बलिया के अध्यापक सन्तोष कुमार का चिकित्सकीय अवकाश सत्रह बार प्रस्तुत करने के बाद भी माह अगस्त सन् दो हजार छब्बीस का पूर्ण वेतन क्यों रोका गया है? यदि भूख से या दवा के अभाव प्रार्थी का या प्रार्थी के परिवार के किसी भी सदस्य की मौत हो जाती है तो कौन-कौन अधिकारी गण जिम्मेदार होंगे?
प्रार्थी
सन्तोष कुमार
प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर,
सोहाॅव,
बलिया,
दिनांक
21/09/2026
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड