शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिस तरह राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन चला, उसी तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भी सम्मान मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखें। योगी आदित्यनाथ ने पिछली सपा सरकार पर थानों और जेलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजनों को बंद कराने और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का भी आरोप लगाया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड