शुरू न्यूज़
अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री और कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यक राहत कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को सभी घायलों का तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए।
राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत महिला के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़े हैं तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड