सम्भल के बहजोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ सम्भल की धार्मिक विरासत, कानून व्यवस्था और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने सम्भल को भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि की पावन भूमि बताते हुए कहा कि यहां विरासत के संरक्षण के साथ विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों पहले विदेशी आक्रांताओं ने हरिहर मंदिर, 68 तीर्थ और 19 कूपों को अपवित्र किया था, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार उनके पुनरुद्धार का कार्य करा रही है। कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि सम्भल में अब कानून का राज है और “तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, सम्भल में वही होगा जो हरिहर मंदिर का आदेश होगा।” अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है और अपराधियों की जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने माफियाओं से करीब 10 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई है, जिसे गरीबों, दलितों और वंचितों को देने की प्रक्रिया चल रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में दंगे, भू-माफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार हावी था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है और अब “नो दंगा, नो कर्फ्यू… सम्भल में सब चंगा है।” उन्होंने सम्भल में पीएसी बटालियन, इंटीग्रेटेड जिला मुख्यालय, गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी, 100 बेड जिला अस्पताल और चंदौसी में 145 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा व 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा के अनावरण जैसी प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर कार्य कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड