रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

अपराधियों की जगह जेल होगी या जहन्नुम, सम्भल में गरजे योगी आदित्यनाथ

Mubarak Ali

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल के बहजोई पहुंचकर करीब 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ सम्भल की धार्मिक विरासत, कानून व्यवस्था और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सम्भल को भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि की पावन भूमि बताते हुए कहा कि यहां विरासत के संरक्षण के साथ विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने धार्मिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि सदियों पहले विदेशी आक्रांताओं ने हरिहर मंदिर, 68 तीर्थ और 19 कूपों को अपवित्र किया था, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार उनके पुनरुद्धार का कार्य करा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अब सम्भल में कानून का राज है और “तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, सम्भल में वही होगा जो हरिहर मंदिर का आदेश होगा।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने भू-माफियाओं से करीब 10 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई है, जिसे गरीबों, दलितों और वंचितों को बांटने की प्रक्रिया चल रही है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में दंगे, भू-माफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार हावी था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। उन्होंने नारा दिया, “नो दंगा, नो कर्फ्यू… अब तो सम्भल में सब चंगा है।” कानून व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है और अपराधियों की जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम।

सम्बल में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने पीएसी बटालियन, इंटीग्रेटेड जिला मुख्यालय, गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी, तीर्थ स्थलों के विकास, प्राचीन कूपों के पुनर्जीवन, 100 बेड के जिला अस्पताल, सड़कों के चौड़ीकरण और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने चंदौसी में 145 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा और 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा के अनावरण का भी जिक्र किया। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर कार्य कर रही है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी