क्वारी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, कई गांवों का संपर्क टूटा
क्वारी नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से नदी अब खतरे के निशान के करीब बह रही है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।नदी का जलस्तर बढ़ने से क्वारी नदी के किनारे बसे कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। वहीं, कई घरों के आसपास और कुछ घरों के अंदर तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ लोग घरों के अंदर पानी भर जाने के कारण छतों पर रहने को मजबूर हैं।लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड