थाना धनघटा पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 10 अगस्त 2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 568/2026 धारा 80(2),85,238(बी),3(5) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित 02 अभियुक्तगण नाम पता पवन पुत्र रामाश्रय, रामाश्रय राजभर पुत्र स्व0 भदई व अभियुक्ता राजपति पत्नी रामाश्रय निवासीगण ग्राम परसहर पुर्वी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 09.08.2026 को थाना धनघटा पर लिखित सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री को प्रतिवादीगण द्वारा दहेज की नाजायज मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उनके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। दिनांक 08.08.2026 को वादिनी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना धनघटा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना धनघटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्तगण व अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल का में उ0नि0 वीर बहादुर यादव, उ0नि0 सुरेन्द्र यादव, का0 वैभव सिंह, का0 अनिल कुमार यादव, का0 मोहित मिश्रा, म0का0 अमिता पाल, हो0गा0 मोहन यादव ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड