जमुनिहा पुरवा मे मूसलाधार बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने औगासी रोड को किया जाम
जमुनिहा पुरवा मे मूसलाधार बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने औगासी रोड को किया जाम
मामला बबेरू कस्बे के औगासी रोड का है. जहाँ जमुनिहा पूरवा मे शनिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से बबेरू कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिली है। भारी बारिश के चलते जमुनिया पुरवा, सहित कोरारी डेरा, गौतम बुद्ध नगर और अंबेडकर नगर में गंभीर जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुस जाने के कारण ग्रामीण पूरी रात पानी निकालते नजर आए। इसके साथ ही जमुनिया पुरवा में राजाबाई, राजेश, रामबाबू इंदल प्रसाद, कलावती , ललित और फूलचंद सहित करीब एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान बारिश के चलते गिर गए, प्रशासन की ओर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और कोई सुध न लिए जाने से ग्रामीणों का आक्रोश रविवार शाम को फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर औगासी रोड पर जाम लगा दिया, चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार मनोहर सिंह, नायब तहसीलदार कुमार गौरव और ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव पूजा सिंह पुलिस बल व महिला पुलिकांस्टेबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली, जिसमें ग्रामीणों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग पर जोर दिया। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन और पंपिंग सेट मंगवाकर पानी की निकासी का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड