शुरू न्यूज़
सरैया प्रखंड मुख्यालय पर अनशन पर बैठे परिवर्तनकारी जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की तीसरे दिन डीटीओ ने तोरवाई अनशन
सरैया:
मुजफ्फरपुर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) एवं सरैया प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की सकारात्मक पहल से परिवर्तनकारी जन संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा तीन दिवसीय अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने गरीब, मजलूम एवं वंचित परिवारों के राशन कार्ड से नाम काटे जाने सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय पर लगातार तीन दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे।
बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर विजय कुमार सिंह को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
अनशन समाप्त होने के बाद विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिए जाने के बाद जनहित को ध्यान में रखते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति बनाकर पुनः आंदोलन करेगा।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद धरना स्थल का माहौल शांतिपूर्ण रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड