विधवा महिला से मा/रपीट कर जमीन हड़पने का आरोप, एसपी को शिकायत
दरभंगा जिले के शिवदासपुर गांव (थाना विशनपुर) की रहने वाली डोमनी देवी (पति स्वर्गीय जलंधर सहनी) ने वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनके हिस्से की जमीन हड़पने के लिए सगे देवर और रिश्तेदारों ने उन पर लाठी से ह/मला किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा पंचोभ (अंचल हनुमाननगर) स्थित खाता संख्या 1655 (नया), खेसरा 547 व 564 (नया) की 1 कट्ठा 10 धुर जमीन उनके ससुर स्वर्गीय सोने लाल सहनी के नाम पर दर्ज है। आपसी बंटवारे के बाद यह जमीन उनके कब्जे में चली आ रही है।
आरोप है कि जल्लू सहनी, बिरजू सहनी, तेतरी देवी, आनंद सहनी और मुनचुन सहनी समेत सभी लोगों ने मिलकर उनके हिस्से की उपरोक्त जमीन पर कब्जा करने के लिए लाठी लेकर मा(रपीट की।
डोमनी देवी ने एसपी से उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
#Darbhanga #LandGrab #BiharNews #WomenSafety
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड