शुरू न्यूज़
सिवनी जिले के नयेगांव ग्राम पंचायत में एक गरीब परिवार पिछले तीन सालों से न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन शिकायतें करने के बावजूद उन्हें अब तक इंसाफ नहीं मिला है और वे आज भी बेघर हैं। करोड़ों की सरकारी योजनाओं के बावजूद यह परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है, जिससे तीन मासूम बच्चियों की आंखों में अपने आशियाने का सपना अधूरा रह गया है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि ग्राम पंचायत नयेगांव में तीन साल से उनकी शिकायत पर कोई निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। उनकी स्पष्ट मांग है कि मामले की जांच की जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और उन्हें न्याय दिलाया जाए। परिवार ने पंचायत से लेकर जिला प्रशासन तक सभी स्तरों पर गुहार लगाई है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।
तीन मासूम बच्चियां भी यह सवाल उठा रही हैं कि क्या उनकी सुनवाई होगी या उनकी पुकार भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगी। यह परिवार प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक न्याय चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड