बरबीघा में घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार और समान खरीदने बाला भी गिरफ्तार
बरबीघा/शेखपुरा। बरबीघा थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप एक घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान भी बरामद किया है।
इस संबंध में बरबीघा थाना में कांड संख्या 172/26, दिनांक 22 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4)/305 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक-सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम में बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार और अपर थानाध्यक्ष रिंकु रंजन कुमार शामिल थे।
तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस को घटना में अनमोल कुमार, पिता शंकर महतो उर्फ बजरंग, निवासी पुरानी शहर लालूनगर, बरबीघा की संलिप्तता का पता चला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नया रियलमी मोबाइल, कुछ नकद राशि तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान छिपाने और खरीदने के आरोप में सोनू कुमार, पिता विपिन सिंह, निवासी कुसेढ़ी, थाना केवटी, वर्तमान पता मिशन चौक, शेखपुरा को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से भी चोरी का सामान बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड