शुरू न्यूज़
शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के सुरदासपुर-मटोखर मुख्य मार्ग पर कारे पहाड़ के समीप 28 जून की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल उत्तम कुमार, जो कारे के रविंद्र मिस्त्री के पुत्र थे, को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मटोखर रेलवे स्टेशन के पास से उदय यादव (निवासी मटोखर) और रवि कुमार उर्फ रविन यादव (मूल निवासी तेलडीह, वर्तमान निवासी मटोखर) नामक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया।
इस मामले में शेखपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ शेखपुरा थाना कांड संख्या 168/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मृतक उत्तम कुमार की हत्या के संबंध में वादी उदय कुमार के आवेदन पर शेखपुरा थाना कांड संख्या 169/26 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला तकनीकी शाखा के प्रभारी और उनकी टीम, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, पीटीसी रंजन कुमार तथा पीटीसी नवल कुमार मंडल शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड