शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खान में पारिवारिक विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया, जहाँ एक भतीजे ने अपनी ही चाची की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अशरफ खान निवासी 30 वर्षीय निशा अपने पति सलीम की अनुपस्थिति में अपनी 8 महीने की मासूम बेटी के साथ घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनका भतीजा मोनिस घर पहुँचा। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर तैश में आए मोनिस ने घर में रखे चाकू से निशा पर हमला कर दिया और बेरहमी से उनकी जांघ, पेट और कलाई पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी वहाँ पहुँचे, तब तक आरोपी मोनिस मौके से फरार हो चुका था।
स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुँचा दिया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड