शुरू न्यूज़
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में बसई मंडी प्रांगण में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। भाजपा संगठन ने इस जनसभा को उपचुनाव प्रचार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता का दावा किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड