₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

सतीघाट शिवधाम मार्ग दलदल में बदला, सावन से पहले श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

Mayank sharma

जशपुर जिले के धर्मनगरी कोतबा में जल संसाधन विभाग और ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण प्रमुख आस्था केंद्र सतीघाट शिवधाम जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले एक साल से कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है। बरसात की शुरुआत के साथ ही सड़क पर घुटनों तक पानी और कीचड़ भर गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है और पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। जल्द ही पवित्र सावन का महीना शुरू होने वाला है, जिसमें जिले समेत पूरे राज्य से हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं, लेकिन सड़क की इस बदहाली से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

विदित हो कि पिछले वर्ष सतीघाट में स्टॉप डैम निर्माण के दौरान ठेकेदार ने पुरानी सीसी रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मीडिया में खबरें आने पर विभाग और ठेकेदार ने जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था, पर एक साल बाद भी जमीनी हकीकत नहीं बदली। मंदिर समिति के सदस्य व श्रद्धालु बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन दर्शन के लिए जाने के दौरान गाड़ी चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। अगर सावन से पहले यह सड़क नहीं बनी तो हजारों भक्तों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। स्थानीय नगरवासियों में इस कुंभकर्णी नींद को लेकर गहरा आक्रोश है।

मामले पर नगर पंचायत कोतबा के सीएमओ टी.आर. यादव ने कहा कि जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग से वार्ता कर सड़क निर्माण की बात कही गई है और फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, जल संसाधन विभाग पत्थलगांव के एसडीओ नरेंद्र सिंहा ने कहा कि उस दौरान विभाग के ई साहब का जाना हुआ था और वे उनसे बात करके ही इस संबंध में कुछ बता सकेंगे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी