शुरू न्यूज़
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लिए एक ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है, जहां राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की मंजूरी मिलने के बाद अब जशपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इस मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस (MBBS) सीटों के साथ शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इस बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी मिलते ही पूरे जिले भर में हर्ष और खुशी का माहौल बना हुआ है।
इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए कांसाबेल में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। उन्होंने इस कामयाबी को जशपुर के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया। इस दौरान उन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार के प्रति अपना विशेष आभार व्यक्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड