शुरू न्यूज़
जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में एक 34 वर्षीय महिला ने 26 जून को शिकायत दर्ज कराई कि 25 जून की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच, जब वह घर में अकेली थी, तब लोदाम क्षेत्र में ही एक ढाबे का 42 वर्षीय संचालक मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार उसके घर में घुस आया। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके समुदाय विशेष का नाम लेते हुए धमकी दी कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ पत्नी बनकर रहे, और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। आरोपी की गलत नीयत देखकर पीड़िता भयभीत होकर चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली, जिसके बाद आरोपी भी घर से भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल लोदाम थाने में आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 331(3), 296 और एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(1)(ब), 3(2)V(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, और पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में महिला से गलत नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बलात्कार का प्रयास करने वाले इस बलात्कारी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड