शुरू न्यूज़
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन 03 जुलाई 2026 को गार्डन चौक, बलौदाबाज़ार में आयोजित हुआ था, जिसका उद्देश्य ग्राम नकटी के 85 परिवारों के मकानों को वर्षाकाल के दौरान तोड़कर उन्हें बेघर किए जाने के खिलाफ न्याय की मांग करना था।
कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई को अमानवीय और जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे दर्जनों परिवारों के सिर से छत छिन गई है और वे भारी संकट एवं असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। पार्टी ने दृढ़ता से कहा कि वह प्रभावित ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवारों को उचित पुनर्वास, मुआवजा और न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी ने राज्य सरकार से तत्काल राहत प्रदान करने, सभी प्रभावित परिवारों के लिए समुचित पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे जी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला महामंत्री लखेश साहू और सिद्धांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष बलौदाबाजार शहर प्रवीण सेन, बलौदाबाजार ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुर्रे, शहर महामंत्री नीरज बांधे, पार्षद सुरेश घृतलहरे और रवींद्र नामदेव, जनपद सदस्य राज साहू, हितेश बंजारे, गणेश शंकर साहू, सुखदेव साहू, शरद शुक्ला, देवेंद्र वैष्णव, संजय सोनी, दिगम्बर साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, तिलक कन्नौजे, दीनदयाल साहू, अरुण कन्नौजे, अब्दुल रफ़ी खान, मनोज यादव, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, शैलेंद्र ध्रुव व अन्य समस्त नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड