शुरू न्यूज़
पन्ना जिले के सिमरिया में ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव पर 181 शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के लिए शनिवार रात करीब 8 बजे बस स्टैंड पहुंचकर शराब के नशे में हंगामा करने का गंभीर आरोप लगा है। इस दौरान दोनों ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणियां कीं और दुकान खाली कराने की धमकी दी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंचायत का कार्य नियमों के तहत होना चाहिए और यदि कोई कार्रवाई करनी थी, तो वह कार्यालयीन समय में की जानी चाहिए थी, न कि रात को शराब पीकर इस तरह दबाव बनाया जाना चाहिए था।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति सिगरेट पीते हुए धुआं उड़ाता और अभद्र तथा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। करणी सेना ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, सचिव को निलंबित करने और सरपंच के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
करणी सेना के जिला अध्यक्ष शनी राजा, मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह “राजू राजा” और समाजसेवी पवन तिवारी समेत समाज के कई लोगों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो सिमरिया बाजार बंद कर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से शासन-प्रशासन की होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड