रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सहजनवा एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी, रवि किशन ने जताया आभार

Vivek Giri

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने गोरखपुर की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सहजनवा की करीब 700 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। क्षेत्र के अन्य सड़क विकास कार्यों पर भी बातचीत की।
जाम से निजात दिलाएगी एलिवेटेड रोड परियोजना
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। सांसद रवि किशन ने कहा कि सहजनवा एलिवेटेड रोड परियोजना गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके निर्माण से सहजनवा और आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
बैठक में इस परियोजना से क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे, जिससे पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी।
मुलाकात के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सड़क अवसंरचना को मजबूत करने और भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोरखपुर के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विकास कार्यों को मिलेगी और गति
सांसद रवि किशन ने कहा, “सहजनवा एलिवेटेड रोड परियोजना गोरखपुर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में पूर्वांचल में तेजी से आधारभूत ढांचे का विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में गोरखपुर सड़क संपर्क और आधुनिक परिवहन सुविधाओं के मामले में नई पहचान बनाएगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी