साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बहुत ही दमदार है। यह ट्रेलर एक्शन से भरपूर है।
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बहुत ही दमदार है। यह ट्रेलर एक्शन से भरपूर है।
रिलीज होते ही ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर छा गया है। यूट्यूब पर अभी ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है। कुछ ही घंटों में इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर ने फैंस को खुश कर दिया है। लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही कुछ लोग ‘टॉक्सिक’ को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की कॉपी बता रहे हैं।
2023 में आई रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। हालांकि, फिल्म में दिखाए गए हिंसक एक्शन सीन्स की काफी आलोचना हुई थी। अब इन्हीं हिंसक सीन्स की वजह से लोग ‘टॉक्सिक’ को ‘एनिमल’ की कॉपी बता रहे हैं।
दरअसल, ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर में शुरुआत से लेकर आखिर तक एक्शन देखने को मिलता है। लेकिन यह एक्शन काफी ज्यादा हिंसक है। यश लोगों को काटते हुए नजर आते हैं। वहीं, एक सीन में वे एक लड़की के चेहरे पर चाकू तक घुसेड़ देते हैं, जो काफी डरावना है। ट्रेलर में इस तरह के कई डरावने और हिंसक सीन्स हैं। इन्हीं सीन्स को देखकर लोग ‘टॉक्सिक’ को ‘एनिमल’ की कॉपी बता रहे हैं, क्योंकि ‘एनिमल’ में भी इसी तरह के हिंसक सीन्स देखने को मिले थे।
हालांकि, सिर्फ हिंसक सीन्स को देखकर ‘टॉक्सिक’ को ‘एनिमल’ की कॉपी बताना गलत है। ‘टॉक्सिक’ की कहानी पूरी तरह से अलग है, जो ट्रेलर से साफ पता चलता है। सीन्स हिंसक जरूर हैं, लेकिन वे ‘एनिमल’ के सीन्स जैसे नहीं हैं। ऐसे में इस फिल्म को ‘एनिमल’ की कॉपी कहना सही नहीं होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड