शुरू न्यूज़
बिहार के गयाजी जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागेश्वरी मोहल्ले में रहने वाले एक साधारण ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के खाते में अचानक ₹7,59,69,51,951.16 (759 करोड़ रुपये से अधिक) की भारी-भरकम राशि आ गई। शिव कुमार अपनी हर महीने मिलने वाली ₹1100 की वृद्धा पेंशन लेने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंचे थे। वहां आधार के जरिए निकासी करने के बाद जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया, तो बचत राशि देखकर उनके होश उड़ गए। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और लोग उन्हें अरबपति बताने लगे।
इस अप्रत्याशित रकम को देखकर ई-रिक्शा चालक बुरी तरह घबरा गए। लोग इसे बैंक की तकनीकी गड़बड़ी मान रहे हैं। अनहोनी की आशंका से डरे शिव कुमार अपने पड़ोसी के साथ स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय पहुंचे और शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी। बैंक प्रबंधक ने उन्हें फिलहाल किसी भी प्रकार का लेन-देन न करने और अपने मोबाइल फोन या बैंकिंग ऐप के साथ छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड