शुरू न्यूज़
रोहतास के चेनारी मुख्य बाजार की सड़क पर इन दिनों नदी की तरह पानी बह रहा है। मल्हीपुर–कुदरा स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग की बदहाली से स्थानीय लोगों में गहरी निराशा है। चेनारी को जब पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिला था, तब लोगों को लगा था कि यहाँ विकास होगा, लेकिन धरातल पर सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है।
सरकार हर वर्ष गुप्ता धाम महोत्सव पर लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन विडंबना यह है कि गुप्ता धाम और बिहार के मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में विख्यात दुर्गावती जलाशय (करमचट डैम) जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही भीषण जलजमाव है। कुछ ही दिनों में सावन और महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है, जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लाखों श्रद्धालु पैदल जलाभिषेक के लिए गुप्ता धाम पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की तैयारियों की पोल खुलती नजर आ रही है, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान के लिए रोहतास के जिलाधिकारी श्री दीपक मिश्रा जी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड