अवैध बूचड़खाने की सूचना पर प्रशासन की छापेमारी, बिक्रमगंज एसडीएम के नेतृत्व में सघन जांच
बिक्रमगंज ,रोहतास।। नगर परिषद बिक्रमगंज के वार्ड संख्या-22 में अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित होने की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित चिन्हित स्थल पर गहन निरीक्षण और जांच की गई। बताया गया, कि प्रशासन को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि वार्ड-22 में बिना अनुमति के अवैध बूचड़खाना चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और जन स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल प्रशासन ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली, आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन निरीक्षण के क्रम में मौके पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होते हुए नहीं पाई गई। न तो पशु वध का कोई साक्ष्य मिला और न ही उससे जुड़े उपकरण या अवशेष बरामद हुए। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखी जाए और भविष्य में कहीं भी अवैध बूचड़खाना या अन्य अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड