जशपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का जेल भरो आंदोलन सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति हुवे
जशपुर जिले में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा रंजीता स्टेडियम के पास हर सेक्टर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भरी संख्या में उपस्थिति हुवे और धरना प्रदर्शन किया।
CiTu के वैनर तले उनके द्वारा केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार को कोसते हुए निकम्मी सरकार बोला गया और अन्य राज्यों की तुलना में हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के द्वारा हमें छला जा रहा हैं और अन्य राज्यों की भांति हमें भी सारी सुविधा मिलनी चाहिए।
हम लोगों को विभाग के द्वारा जो मोबाइल प्रदान किया गया हैं वह मोबाइल सही ढंग से कार्य नहीं करता है और हमें ऑनलाइन कार्य करने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता हैं इस कारण ऑनलाइन कार्य बन्द की जाए या हमें अच्छे क्वालिटी का मोबाइल प्रदान की जाए और पूरे वर्ष का रिचार्ज भता भी दिया जाए।
ये जेल भरो आंदोलन पूरे भारत में आज के दिन किया जा रहा हैं और सरकार से अपनी मांग को लेकर किया जा रहा हैं। हमारे जशपुर जिले में शासन के द्वारा जेल गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी गई इस कारण हम सब रंजीता स्टेडियम के पास शांति तरीके से प्रदर्शन किया गया इस हड़ताल में
राज्य उपाध्यक्ष
श्रीमती लीलावती चौहान
जिला अध्यक्ष
श्रीमती मनोरंजनी टोप्पो(सीटू पंजीयन क्रमांक 45)
जिला सचिव
सरोजनी तिर्की
जिला कोषाध्यक्ष
मुनि वाई
परियोजना अध्यक्ष
अनिमा खलखो
परियोजना अध्यक्ष
विमला प्रधान
परियोजना अध्यक्ष
सुनीता टोप्पो
परियोजना अध्यक्ष
स्क्लोस्टिका
सहायक सचिव
सुशीला टोप्पो एवं सीटू पंजीयन क्रमांक 45 के सैकड़ों कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड