शुरू न्यूज़
बीकानेर में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 12 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक पुख्ता आश्वासन मिला है। इस सफलता पर गहरा संतोष जताते हुए तहसीलदार महेंद्र सिंह, पुलिस प्रशासन के सिटी सी.ओ अनुज डाल, कोटगेट थाना प्रभारी विक्रम जी तिवाड़ी, नया शहर थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस, ट्रैफिक प्रभारी और बी.डी.ओ ऑफिस के सीआई चारण साहब का आभार व्यक्त किया गया है। संघर्ष में साथ देने वाले भाई विक्रम सिंह राजपुरोहित का भी दिल से धन्यवाद किया गया है, जो कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन के दौरान ऊंचाई पर डटे रहे।
आंदोलन के दौरान पुल पर रास्ता बंद होने की वजह से बीकानेर की आम जनता को जो परेशानियां उठानी पड़ीं, उसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी गई है और इसे अपनी मजबूरी बताया गया है। इससे पहले, क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए विधायक जेठानंद जी भाईसाहब ने अंतिम शव यात्रा ले जाने के वास्ते रास्ता खुलवाया था। इसके साथ ही, बीकानेर के मीडिया कर्मियों का शानदार कवरेज के लिए आभार जताया गया है, जिनके माध्यम से यह मांग प्रशासन तक पहुंच सकी।
इस पूरे अभियान में साथ खड़े रहने के लिए डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया जी भाईसाहब, बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास जी भाईसाहब, विचार परिवार के एडवोकेट मुकेश आचार्य जी भाईसाहब, गुलाम रसूल रंगरेज, जावेद कादरी, भंवर अली कायमखानी, सिराजुद्दीन, गौरव आचार्य, सोनू स्वामी, सुमित जी, अध्यापक चंद्र प्रकाश, कीनू स्वामी, बाबूलाल जी सुथार सहित मोहल्ले के युवाओं और मातृशक्ति का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड