शुरू न्यूज़
राजस्थान के बीकानेर में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत के मकान पर बुलडोजर चलाया है। गंगाशहर थाना क्षेत्र के विनायक नगर में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान की अवैध बालकनी सहित अन्य अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, इस आरोपी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अपराधियों और उनके सहयोगियों के अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड