शुरू न्यूज़
देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-भानियावाला सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी, संजय चौधरी, प्रमिला भंडारी और शैलेंद्र गुसाईं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान ऋषिकेश पुलिस द्वारा कई आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिए जाने से मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। “पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ” के नारों के साथ उक्रांद ने चेतावनी दी है कि यदि पेड़ों की कटाई तुरंत नहीं रोकी गई तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड