शुरू न्यूज़
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुँचे, जहाँ उन्होंने आम जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर ‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद’ और ‘धामी सरकार वन्स मोर’ जैसे नारों से पूरा माहौल गूँज उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उनकी सरकार प्रदेश के विकास व जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड