शुरू न्यूज़
उत्तराखंड के ऋषिकेश में आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को आगामी 25 जुलाई तक सभी जरूरी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कांवड़ियों के ठहराव, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया है। इसके अलावा, घाटों की सफाई, फॉगिंग, मेडिकल कैंप की व्यवस्था और यात्रा मार्ग की आवश्यक मरम्मत कार्य को समय पर पूरा करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
यह कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, मेले के दौरान 31 जुलाई से 4 अगस्त तक सबसे ज्यादा भीड़ रहने की उम्मीद है, जबकि 8 से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ का संचालन किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत पूरे यात्रा मार्ग को 4 जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड