शुरू न्यूज़
सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में अपराध और शराब की डिलीवरी पर अंकुश लगाने के लिए आंदर थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को दाहा नदी पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस के इस अचानक शुरू हुए विशेष जांच अभियान को देखकर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहे वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया।
इस अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों से कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। थानाध्यक्ष ने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड