शुरू न्यूज़
आंदर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक, अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी करने तथा वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जयजोर गांव निवासी रूपेश तिवारी उर्फ अजित मणी त्रिपाठी के रूप में हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरा (भोजपुर) जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बैलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के विरोध में 22 जून 2026 को शाम 05:30 बजे सिवान शहर के डी.ए.वी. मोड़ से जन चेतना मंच सिवान द्वारा एक कैंडल मार्च निकाला गया था, जो जे.पी. चौक के पास समाप्त हुआ था। इसी कैंडल मार्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें शामिल एक युवक ने बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी।
इस टिप्पणी के बाद युवक और जन चेतना मंच सिवान के आयोजक के खिलाफ नगर थाना सिवान में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर जयजोर गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और आंदर थाना, हुसैनगंज थाना, नगर थाना तथा सिवान थाना में उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में कई केस दर्ज हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड