शुरू न्यूज़
दरौली थाना क्षेत्र के टोका गांव के समीप रविवार सुबह करीब 11 बजे बालू लदे एक ट्रैक्टर ने 58 वर्षीय वृद्ध महेश बिन को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महेश बिन टोका नारायणापुर निवासी थे।
इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एएसआई अभिषेक कुमार, डीएपी चंदन कुमार, होमगार्ड अरविंद तिवारी और अस्मित पटेल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों के हमले में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी, आंदर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, मैरवा इंस्पेक्टर, मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, दरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार और आसांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित तीन थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड