शुरू न्यूज़
सिसवन प्रखंड के सरौत गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया है। सिसवन अंचलाधिकारी उदयन सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम, अंचल अमीन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और घेराबंदी को हटवाया। जांच और मापी के दौरान सामने आया था कि सरकारी खाते की कुल 49-17-17 धुर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसके बाद अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था।
अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद प्रशासन ने जमीन को दोबारा अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने के लिए उसे कटीले तारों से घिरवा दिया है। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड में अभियान चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाएगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन के इस कदम से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और तारबंदी होने से जमीन के दोबारा अतिक्रमित होने की आशंका भी खत्म हो गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड